Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी हल्द्वानी से दबोचा
  • अल्मोड़ा

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी हल्द्वानी से दबोचा

RNS INDIA NEWS 16/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और कई जगह दबिश भी दी गई, मगर वह पुलिस गिरफ्त में आने से बचता रहा। आखिरकार पुलिस उसे हल्द्वानी से दबोचकर ले आई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। मामला लमगड़ा थाना क्षेत्र का है। लमगड़ा थानांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने बीती 21 जून को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में तहरीर दी और आरोपी मनोज सिंह नेगी के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5जे (II)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम खोजबीन शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फोन का प्रयोग करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा और दबिश दी, मगर वह बचता रहा। लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी मनोज सिंह नेगी पुत्र जमन सिंह, निवासी चौकुना, लमगड़ा अल्मोड़ा को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया। उसके गिरफ्तार कर ले आई और पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत बोरा व नरेंद्र यादव शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, आरोपी गिरफ्तार
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ, अल्मोड़ा जनपद के विकास को लेकर की कई घोषणाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.