Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दर्शकों को भा रही गढ़वाली फीचर फिल्म ‘दद्दी कु बक्सा’
  • देहरादून

दर्शकों को भा रही गढ़वाली फीचर फिल्म ‘दद्दी कु बक्सा’

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई गढ़वाली फीचर फिल्म ‘दद्दी कु बक्सा’ सिनेमाघरों में घूम मचा रही है। दादी और पोते-पोतियों के प्यार पर बनी यह फिल्म जहां दर्शकों को गुदगुदाती है, वहीं पलायन पर किए गए कटाक्ष से उनकी आंखे भी भर आती हैं। उत्तराखंड प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म की निर्मात्री रेनू भारती और निर्देशक विजय भारती ने इसकी जानकारी दी। भारती ने बताया कि दद्दी कु बक्सा फिल्म आर 3 फिल्मस के बैनर तले 28 जून को रिलीज हुई थी। पहले चरण में इसे देहरादून के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि इन दो सप्ताहों में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। उन्होंने बताया कि फिल्म मूलरूप से गांव में रह रही दादी और शहरों में बसे उनके पोतों पोतियों के रिश्ते पर है। उन्होंने बताया कि दद्दी का बक्सा फिल्म के केंद्र में है। इसमें क्या सस्पेंस है, यह फिल्म देखकर ही मालूम चल पाएगा। फिल्म में दादी की मुख्य भूमिका मंजू बहुगुणा ने निभाई है। अन्य कलाकारों में पदम गुसाईं, राजेश जोशी, पुरुषोत्तम जेठुडी, अजय सोलंकी, शिव कुमार, राय सिंह रावत, मणी भारती, शिवानी भंडारी, आयुषी जुयाल, प्राची पंवार, कंचन रावत, रवि नेगी, राज कपसुडी शामिल हैं। फिल्म का संगीत संजय कुमोला, आशीष पंत, सुमित गुसाईं का है। पार्श्व गायन प्रीतम भरतवाण, पदम गुसाईं, मीना राणा, अंजलि खरे, अमित खरे, प्रतीक्षा बमराड़ा आदि ने किया है।
फिल्म कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने बताया कि 19 जुलाई को फिल्म विकासनगर फिर कोट‌द्वार, ऋषिकेश, टिहरी में प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद दिल्ली में इसका प्रदर्शन होगा। मौके पर जितेंद्र पंवार, गंभीर जायड़ा, बृजेश भट्ट, सुनील धनाई आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भैंस चोरी करने घर में घुसे चोरों ने दंपति को पीटा
Next: विधायक बनने के बाद जोशीमठ पहुंचे लखपत बुटोला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.