Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंप से टैंक फुल कराया, पैसे मांगने पर सेल्समैन को टक्कर मार भागे
  • देहरादून

पंप से टैंक फुल कराया, पैसे मांगने पर सेल्समैन को टक्कर मार भागे

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पेट्रोल पंप पर कार सवार ने टैंक फुल कराया। पैसे मांगने पर सेल्समैन को टक्कर मारकर आरोपी चालक भाग निकला। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि महादेव फ्यूल लाडपुर के संचालक भुवनेश्वर प्रसाद ने तहरीर दी। कहा कि 12 जुलाई को शाम चार बजकर दस मिनट पर दिल्ली नंबर की प्लेट लगी एक लग्जरी कार पहुंची। कार चालक ने टैंक फुल करने को कहा। सेल्समैन ने टैंक फुल किया तो उसमें 4770 रुपये का डीजल भरा। डीजल भरवाने के बाद चालक ने बिना भुगतान किए कार दौड़ा दी। सेल्समैन ने कार रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। घायल सेल्समैन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भुवनेश्वर प्रसाद का कहना है कि उनके पंप पर अक्सर इस तरह की घटनाएं हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जिस कार की नंबर प्लेट लगी है, वह घटना के वक्त एनसीआर में खड़ी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस कार की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी एग्रीमेंट दिखा जमीन बेचने की डील कर हड़पे 38 लाख रुपये
Next: महमूदपुर के तालाब में दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.