Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ हाईवे पर 74 घंटे बाद दुपहिया वाहनों एवं पैदल आवाजाही हुई शुरू
  • चमोली

बदरीनाथ हाईवे पर 74 घंटे बाद दुपहिया वाहनों एवं पैदल आवाजाही हुई शुरू

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ नगर से लगभग एक किमी आगे नगर पालिका कूडा डैंपिंग जोन के निकट मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पहाड़ी टूटने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे 74 घंटे बाद दोपहिया वाहनों के लिए खोला जा सका। बीआरओ ने पिछले तीन दिनों से दिन रात कार्य कर शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हाईवे को दोपहिया वाहनों के लिए खोला। बड़े वाहनों में सवार अन्य लोगों की आपत्ति के बाद दोपहर ढाई बजे मार्ग बंद कर मलबा हटाकर चौड़ीकरण का काम शुरु किया गया। गुरुवार रात को बीआरओ ने हेवी ब्लास्ट कर सड़क किनारे टूटकर आई एक बड़ी चट्टान को तोड़ा जिसके बाद मशीनों की सहायता से चट्टान के टुकड़ों को सड़क से हटाया गया। सुबह साढ़े छह बजे के बाद यहां पर मशीनों की सहायता से पहाड़ी से आये मलबे को समतल करने का कार्य शुरू किया गया। और सुबह प्रातः साढ़े नौ बजे दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क तैयार की गई। क्योकि यहां पर अभी भी खड़ी चढ़ाई बनी हुई है इसलिए पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीआरओ ने अपने जवानों को तैयार हुई कच्ची सड़क के किनारे किनारे खड़ा कर एक-एक करके दुपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। बीच-बीच में लोगों को लाईन में लगाकर उन्हें भी एक किनारे से दूसरे किनारे भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर के शिलान्यास का विरोध
Next: पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाकर गर्भपात कराने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.