Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में प्रस्तावित एसटीपी का सर्वे कराकर डीपीआर जल्द तैयार की जाए
  • अल्मोड़ा

जनपद में प्रस्तावित एसटीपी का सर्वे कराकर डीपीआर जल्द तैयार की जाए

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के लिए जहां जहां भी एसटीपी प्रस्तावित किए गए हैं, उनका सर्वे कराकर उनकी डीपीआर जल्द से जल्द तैयार की जाए। उन्होंने जनपद में गंदी नालियों के मैपिंग कार्य के लिए सर्वेक्षण के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि इसमें बजट की आवश्यकता हो तो बजट की मांग जिला गंगा सुरक्षा समिति के अन्तर्गत की जाय। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि नदी किनारे ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कितनी बसावट है इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाय। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जो गांव नदी किनारे बसे हुए हैं, उनमें यह सुनिश्चित हो कि ग्रामीण नदियों में कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता बढ़ाई जाए। बैठक में ग्रीन हिल्स सोसाइटी की अध्यक्ष वसुधा पंत, प्रोफेसर जेएस रावत, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा सुरक्षा समिति रंजीता, सहायक परियोजना निदेशक तारा ह्यांकी, ईई जल निगम संजीव वर्मा, ईई जल संस्थान अरुण कुमार सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में वृद्धाश्रम खोलने की तैयारी
Next: लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे :  डा. रावत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.