Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में वृद्धाश्रम खोलने की तैयारी
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में वृद्धाश्रम खोलने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम खोलने की तैयारी कर रहा है। हालांकि जनपद में पात्र व्यक्तियों का मानक पूरा होने पर ही आगे की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा, किंतु समाज कल्याण विभाग द्वारा ऐसे लोगों को सूचना दे दी जा रही है जो इस दायरे में आ रहे हैं। 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को वृद्धाश्रम की सुविधा मुहैया कराने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा जनपदों को आदेशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में वृद्धाश्रम को खोलने की प्रारंभिक कवायदें शुरू हो गई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा ने बताया कि उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में प्रत्येक जनपद में वृद्धाश्रम स्थापित किए जाने हैं। ऐसे में जो वृद्धजन पारिवारिक परिस्थितियों या अन्य किसी भी कारणों से वृद्धाश्रम में रहना चाहते हैं, वे अपना या सहयोगी का नाम, पूरा पता, मोबाइल नम्बर आदि विवरण समाज कल्याण विभाग या संबंधित विकास खंड में दर्ज करा सकेंगे। आमतौर पर किसी भी जनपद में वृद्धाश्रम खोलने के लिए 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों की निर्धारित संख्या पूरी होने पर इसके खोलने की कार्यवाही की जाती है किंतु वर्तमान में वृद्धजनों की परेशानियों को समझते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित विभागों को आदेश जारी किए हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए विभागीय स्तर से सभी उप जिलाधिकारी, वीडीओ और ग्राम प्रधानों को भी सूचना दे दी गई है। वृद्धजनों के नामों की रिर्पोट और सूची आने के बाद समाज कल्याण विभाग जनपद से वृद्धाश्रम को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजगा। जिसके बाद जनपद में वृद्धाश्रम खोलने की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज गैरसैंण के गर्ल्स हॉस्टल की निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार ढही
Next: जनपद में प्रस्तावित एसटीपी का सर्वे कराकर डीपीआर जल्द तैयार की जाए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.