Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाली दुकानों के बदले दें नई दुकान
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाली दुकानों के बदले दें नई दुकान

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इसी को लेकर अफसरों ने हितधारकों के साथ बैठक कर उनसे रायशुमारी की। लोगों ने दो टूक कहा कि मकान या दुकान तोड़ने से पहले उन्हें नया बनाकर दिया जाए, तभी जाकर वह पुराने को छोड़ेंगे। अधिकारियों ने उनके सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। मास्टर प्लान में पहले चरण में करीब 10 करोड़ से इल्युमिनेशन(लाइटिंग) का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में मंदिर प्रवेश द्वार के पास पांच-छह दुकानें भी मास्टर प्लान की जद में आ रही हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, लोनिवि के एई की मौजूदगी में हितधारकों, व्यापारियों और मंदिर समिति सदस्यों के साथ बैठक हुई।

सबसे पहले अधिकारियों ने मास्टर प्लान की असल तस्वीर पीपीटी के माध्यम से लोगों के सामने रखी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि तीसरे चरण में क्या-क्या काम होना है, इसकी जानकारी जल्द ही कंसल्टेंसी कंपनी आईएनआई के अधिकारी लोगों को देंगे। बैठक में पहुंचे जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में पांच दुकानों के अलावा अन्य कोई भवन नहीं तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का संशय बेवजह है। उन्होंने कहा कि भंडारा स्थल में भी प्राइवेट लोगों की जमीन अधिग्रहित नहीं की जा रही है। मास्टर प्लान के तहत भंडारा स्थल का सौंदर्यीकरण सरकारी बजट से होगा। बैठक में पहुंचे लोगों ने एक स्वर में कहा कि मास्टर प्लान के साथ ही जागेश्वर मंदिर के आसपास के सभी प्राचीन भवनों का भी जीर्णोद्धार डीपीआर में शामिल हो। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि उनके पटालदार प्राचीन भवनों का जीर्णोद्धार नहीं किया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। मास्टर प्लान में इसका स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि ने फीस वृद्धि का फैसला वापस लिया
Next: स्टंट करना पड़ा भारी, कार सीज कर 23 हजार जुर्माना लगाया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.