Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन के 72 घंटे पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं 14 टीमें
  • राष्ट्रीय

बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन के 72 घंटे पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं 14 टीमें

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई के वर्ली में हिट-एंड-रन मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार चल रहा था।
मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोडक़र फरार हो गया था।

पुलिस का मानना है कि आरोपी महिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छिपा हुआ था। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इससे पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए पिता को 24 घंटे के भीतर 15,000 रुपये के भुगतान पर जमानत मिल गई थी। एक अन्य आरोपी राजऋषि बिदावत जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि यह वही ड्राइवर है जिससे मिहिर शाह ने कार अपने कंट्रोल में ली थी और चला रहा था। मिहिर शाह द्वारा एक बार में कथित तौर पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च करने के कुछ घंटे बाद उसकी कार से ये हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी मिहिर शाह के राजनेता पिता ने ड्राइवर को आदेश दिया है कि वह आरोप अपने सिर ले ले और कह दे कि दुर्घटना के समय कार वह (ड्राइवर) खुद चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मिहिर शाह जुहू के वाइस-ग्लोबल तापस बार में पार्टी के लिए घर से निकला था। उस समय वह अपने पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज चला रहा था। उसके साथ चार दोस्त भी थे। पांचों ने रात 11 बजे तक बार में पार्टी की और उनका कुल बिल 18,730 रुपये बना था। सोमवार को रात 1.15 बजे मिहिर शाह अपने दोस्तों को मर्सिडीज में बैठाकर घर वापस ले जा रहा था। सुबह 4 बजे उसने बिदावत से कहा कि वह उसे मरीन ड्राइव पर क्चरूङ्ख में ‘जॉय राइड’ के लिए ले जाए। सुबह 5 बजे, मरीन ड्राइव पर इधर-उधर घूमने के बाद, कार घर लौट आई। पुलिस का मानना है कि जब कार कलनगर पहुंची, तभी मिहिर शाह ने बिदावत के साथ सीट बदली। यानी ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर की जगह मिहिर शाह बैठा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाले में बही किशोरी का शव बरामद
Next: 13 साल जेल और 9 कोड़े… , सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स को मिली सजा, जानें क्या था मामला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.