Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • 13 साल जेल और 9 कोड़े… , सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स को मिली सजा, जानें क्या था मामला
  • अंतरराष्ट्रीय

13 साल जेल और 9 कोड़े… , सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स को मिली सजा, जानें क्या था मामला

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

सिंगापुर।  सिंगापुर की अदालत ने भारतीय मूल के शख्स को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 13 वर्ष चार सप्ताह की जेल और 9 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। एक खबर के मुताबिक, राज कुमार बाला (42) को दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अलग-अलग आरोपों के अलावा ‘चिल्ड्रन एंड यंग पर्सन एक्ट’ के तहत भगोड़ों को शरण देने के मामले में भी दोषी ठहराया गया है। दोषी बाला भारतीय मूल का नागरिक है, जिसके पास अब सिंगापुर की नागरिकता है और वह वहं एक बार का संचालन करता है। बचाव पक्ष के वकील रमेश तिवारी ने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया है।

अदालत को बताया गया कि पीडि़ता फरवरी 2020 में सिंगापुर बालिका गृह से भाग गई थी और उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसी की तरह भागी एक अन्य लडक़ी के माध्यम से उसे डनलप स्ट्रीट पर स्थित बाला के बार ‘डॉन बार और बिस्ट्रो’ में नौकरी के बारे में पता चला। अदालत को बताया गया कि पीडि़ता जब इंटरव्यू के लिए बार पहुंची, तो बाला ने उससे कहा कि उसे ग्राहकों को शराब परोसने जैसे काम करने होंगे। बाला ने उसे नौकरी के साथ भागी हुई अन्य लड़कियों के साथ बार में रहने का प्रस्ताव भी दिया।

अदालत को बताया गया कि पीडि़ता ने बाला का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और बार में नौकरी करने लगी। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि बार में भागी हुई लड़कियों को शरण दी जाती है, जिसके बाद उसने वहां छापा मारा। पीडि़ता पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वहां से भाग गई, लेकिन उसे रास्ते में बाला मिला। बाला यह कहते हुए उन्हें अपने घर ले गया कि वो वहां सुरक्षित रहेंगी। घर में बाला ने पीडि़ता के साथ शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि बाला ने अन्य लड़कियों का भी यौन शोषण किया। एक खबर के मुताबिक, बाला 22 और आरोपों का सामना कर रहा है, जो पांच अन्य लड़कियों से संबंधित हैं। इनमें मुख्य रूप से यौन अपराध से जुड़े मामले शामिल हैं, जिनकी सुनवाई लंबित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन के 72 घंटे पकड़ा गया शिवसेना नेता का बेटा, पीछे लगी थीं 14 टीमें
Next: पीएम मोदी के रूस जाते ही भारत के लिए आई गुड न्यूज, सेना में फंसे भारतीय युवाओं की होगी घर वापसी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.