Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द
  • हरिद्वार

दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक मोहम्मद मुश्ताक कादरी की जमानत अर्जी एफटीएससी/अपर जिला जज चंद्रमणि राय ने रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को लक्सर क्षेत्र एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग घर से बिना बताए रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंच गई थी। रेलवे स्टेशन पर उसे आरोपी युवक मिला था। आरोप है कि आरोपी युवक पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ हरकी पैड़ी पर घुमाने के बहाने होटल में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी युवक पर पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ हरिद्वार से दिल्ली ले जाने का आरोप भी है। पीड़िता की मां ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दी थी। जहां पीड़िता का जीजा व अन्य उसे दिल्ली से हरिद्वार लेकर पहुंचे थे। घर लौटकर पीड़िता ने अपने परिजनों व पुलिस को सारी आपबीती सुनाई थी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मोहम्मद मुश्ताक कादरी पुत्र अकील अहमद निवासी सिरासौल सीताराम थाना बिल्सी जनपद बदायूं यूपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। अभियोजन पक्ष ने केस में अधिकांश गवाहों की गवाही करा दी गई है। अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीएससी चंद्रमणि राय ने आरोपी मोहम्मद मुश्ताक कादरी जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 273.94 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताए आग से बचाव के तरीके

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.