Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मास्टरशेफ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाए पहाड़ी व्यंजन
  • पौड़ी

मास्टरशेफ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बनाए पहाड़ी व्यंजन

RNS INDIA NEWS 07/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  आह्वान संस्था की ओर से रविवार को नगर पालिका के बारात में मास्टरशेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहाड़ी व्यंजनों पर आधारित महिला समूहों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन एक मंच पर देखने को मिले। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। प्रतियोगिता में नीतू नेगी और उनकी टीम ने पहला, महिला सफाई समूह ने दूसरा और तीलू रौतेली स्वयं सहायता समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता और सभी प्रतिभागी महिला समूहों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट भी दिया गया। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने कहा कि संस्था की ओर से पहाड़ी व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रयास था। संस्था की ओर से आगे भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के प्रयास किए जाते रहेंगे। विधायक पौड़ी ने भी ऐसे आयोजनों पर जोर देते हुए कहा कि इन आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर निर्णायक एसडीएम अनामिका सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मयूर भट्ट, गौरव रावत, नितिन रावत, विवेक रावत, मयंक रावत, कुश रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: रिजॉर्ट में रेव पार्टी कराना रिसोर्ट संचालक तथा युवकों को पड़ा भारी 

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.