Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विद्युत लाइनों में आ रहे फाल्ट को दूर करने की मांग
  • पौड़ी

विद्युत लाइनों में आ रहे फाल्ट को दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  दुगड्डा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कस्याली, नालीखाल और महाबगढ़ सहित अन्य गांवों के लोगों ने विद्युत सब स्टेशन कस्याली से उनके गांवों की ओर आ रही विद्युत लाइनों में लगातार आ रहे फाल्ट को ठीक करने की मांग की है। कहा कि फाल्ट के कारण अधिकांश गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरणखंड नन्दिता अग्रवाल और उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरणखंड रवि अरोड़ा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत सब स्टेशन कस्याली से लगभग 150 से भी अधिक गांव एक ही फीडर से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी गांव की विद्युत लाइन में फाल्ट आता है तो उस लाइन को दुरुस्त करने के लिए शट डाउन लेकर सारे क्षेत्रों की बिजली काट दी जाती है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए सब स्टेशन से गांवों के लिए अलग -अलग फीडर बनाने चाहिए। ज्ञापन में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत जौरासी की ग्वाड़ तोक में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाये गए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग भी की। इस पर दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में चन्द्र मोहन गौड़, संजय गौड़, मनोज गौड़, तोताराम रावत, विजय कुमार, दिनेश प्रसाद, हरि सिंह, संतोष कुमार, सुभाष कुमार और विकास रावत सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थानो रेंज में लगाए गए तीन सौ पौधे, वन महोत्सव शुरू
Next: बस कंडक्टर की मौत के मामले की सीबीआई जांच हो

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.