Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूसरे की भूमि को अपनी बताकर 31.84 लाख हड़पे
  • हरिद्वार

दूसरे की भूमि को अपनी बताकर 31.84 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  दूसरे की भूमि खुद की बताकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से 31.84 लाख की रकम हड़प ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए विपुल कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम अत्मलपुर बौंगला बहादराबाद ने बताया कि उसकी मुलाकात अपने परिचित प्रवीण के माध्यम से प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू सिंह चौधरी निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी और पवन कुमार निवासी रावली महदूद से हुई थी। आरोप है कि उन्होंने आन्नेकी हेत्तमपुर में स्थित एक भूमि पर स्वामित्व का दावा किया था। जिसके बाद भूमि का सौदा दो करोड़ 12 लाख 28 हजार में तय किया था। आरोप है कि 22 फरवरी 2023 को बकायदा इकरारनामा किया था। तब उसने 31,84,200 की रकम आरके एसोसिएट कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी। आरोप है कि भूमि का बैनामा कराने की बात पर लगातार दोनों टाल मटोल करते रहे। बार-बार मांगने पर भी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। पड़ताल करने पर सामने आया कि भूमि पवन कुमार और गुड्डू चौधरी के नाम नहीं है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर गाली गलौज शुरू कर दी और हत्या की धमकी दी। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Next: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.