Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर में बच्चे की मौत के बाद हंगामा
  • देहरादून

प्रेमनगर में बच्चे की मौत के बाद हंगामा

RNS INDIA NEWS 05/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण के लिए बने गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। बच्चे की गर्भवती मां ठेकेदार को सख्त सजा दिलाने के लिए करीब पांच घंटे धरने पर बैठी रहीं। तबियत खराब होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रेमनगर में शुक्रवार दोपहर से लापता पांच साल के अधीर कुमार का शव रात स्टेडियम में ट्रैक से पानी की निकासी के लिए बने गड्ढे से बरामद हुआ था। इससे गुस्साए लोगों ने रात को भी आक्रोश जताया। सुबह बच्चे के पिता जितेंद्र कुमार तो शव के पोस्टमार्टम के लिए चले गए, लेकिन मां पूजा स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल के समीप धरने पर बैठ गई। पूजा सात माह की गर्भवती हैं। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग और पुलिस पहुंच गई। दोपहर करीब 01 बजे स्थानीय विधायक सविता कपूर मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने मुआवजे की घोषणा नहीं करने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देते हुए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से भी मदद की जाएगी। वहीं, गर्मी और उमस के कारण बच्चे की गर्भवती मां की तबियत खराब होने लगी। ऐसे में विधायक के कहने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएड विशेष शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Next: विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.