Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • देहरादून

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   श्रीनगर में एक 34 वर्षीय विवाहिता रीता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने महिला आयोग में शिकायत की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी पौड़ी से फोन पर बात करते हुए आरोपी को कस्टडी में लेने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में मृतका के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 2012 को ग्राम ओडियारी, पो० काण्डाखाल जिला पौडी गढ़वाल निवासी राजेश कुमार के साथ हुआ था। राजेश कुमार उनकी बेटी व तीन बच्चों के साथ नागेश्वर गली श्रीनगर में किराये पर रहता है। राजेश कुमार शादी के कुछ समय से ही उनकी पुत्री से अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था और पैसो की मांग करता था। शराब पीने के कारण वह कई बार अपनी ड्यूटी पर भी नही जाता था। जिससे परिवार को पैसों की तंगी रहती थी। वह अक्सर शराब पीने के लिए उनकी बेटी से पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट करता था। काण्डाखाल में रहने के दौरान भी राजेश ऐसा ही करता था, जिसमें उसके परिवार के लोग भी साथ देते थे। बीते 30 जून की रात लगभग 11:38 बजे उनकी तीसरे नम्बर की लडकी ने राजेश के मोबाइल पर अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कॉल की, पर उसे वीडियो कॉल में अपनी बहन अचेत अवस्था में लेटी दिखाई दी। जिसके बाद अगले दिन 01 जुलाई को प्रातः श्रीनगर आने पर ज्ञात हुआ कि उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के शरीर को श्रीकोट बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। परिजनों कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति राजेश ने मारपीट कर की है। मामले की जानकारी होने पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी पौड़ी गढ़वाल से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देशित किया कि शक के आधार पर आरोपी को शीघ्र कस्टडी में लिया जाये। इस संवेदनशील प्रकरण की जांच में कोई भी पहलू ना छुटे। वहीं एसपी पौड़ी गढ़वाल ने आयोग को बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आते ही हत्या सिद्ध होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। आयोग अध्यक्ष ने बताया मृतका के परिजनों ने मृतका के गले पर चोट इत्यादि के निशान की फोटो भी उन्हें दिखाए हैं ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमनगर में बच्चे की मौत के बाद हंगामा
Next: गौरिया गदेरे में पानी बढ़ने से लोग दहशत में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.