Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ रेंज में बाघिन का शव मिला
  • नैनीताल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ रेंज में बाघिन का शव मिला

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।   वनकर्मियों ने गश्त के दौरान जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ रेंज में धारा ब्लॉक, धारा बीट कक्ष संख्या 12 से एक मादा बाघ का शव बरामद किया है। वन अधिकारियों ने जांच के लिए सैंपल आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज के धारा क्षेत्र में बुधवार को वनकर्मी रूटीन गश्त कर रहे थे। इसी बीच धारा बीट कक्ष संख्या 12 में मादा बाघ का शव मिला। वनाधिकारियों ने बताया कि बाघ की उम्र नौ वर्ष थी। कालागढ़ रेंज में डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. राहुल सती आदि पशु चिकित्साधिकारियों की टीम के पैनल ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत की वजह प्राकृतिक बताई है। बाघ के अंगों के सैम्पल को परीक्षण के लिए आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेज दिया गया है। बाघिन के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक दिगन्थ नायक, एसडीओ कालागढ़ डॉ. शालिनी जोशी, कालागढ़ वन क्षेत्राधिकारी आकाश गंगवार, कुन्दन सिंह खाती, एनटीसीए द्वारा नामित सदस्य एजी अन्सारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के मनोज सती, महेश चन्द्र जोशी, आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशोक सैनी हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार
Next: शिक्षा विभाग में काउंसिलिंग से स्थानांतरण के आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.