Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फीस वृद्धि और नियुक्तियों में जांच की मांग को लेकर धरना जारी
  • पौड़ी

फीस वृद्धि और नियुक्तियों में जांच की मांग को लेकर धरना जारी

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि के छात्रों ने गुरुवार को फीस वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली की जांच कराने की मांग भी उठाई है।गढ़वाल विवि के छात्र मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल और आर्यन छात्र संगठन से जुड़े नीरज पंचोली ने कहा कि गढ़वाल विवि ने प्रवेश, आवेदन फॉर्मों, परीक्षा फॉर्मों सहित माइग्रेशन और डिग्री तक की फीसों में वृद्धि कर दी है। कहा कि गढ़वाल विवि लगातार फीस वृद्धि कर छात्रों के शिक्षा के अधिकारों का हनन कर रहा है। आरोप लगाया कि प्रति कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उन्हें पद पर बने रहने दिया जा रहा जो कि नियम विरुद्ध है। साथ ही परीक्षाओं में लगातार धांधली की जा रही है। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि विवि में दो नई बसें जो आने के बाद अभी तक खड़ी हैं। छात्रों को विवि के चौरास परिसर से बिड़ला परिसर तक पैदल ही आना पड़ रहा है। कहा कि बीते तीनों दिनों से कोई भी सक्षम अधिकारी छात्रों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिससे छात्रों में आक्रोश और बढ़ रहा है। आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता नीरज पंचोली ने कहा कि छात्रों की फीस में वृद्धि कर छात्रों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। कहा विवि में परीक्षाओं समेत नियुक्तियों में धांधली हो रही हो जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों ने विवि प्रशासन से जल्द से जल्द विवि के प्रतिकुलपति को पद से हटाने, फीस वृद्धि वापस लिए जाने, नई बसों का संचालन करने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा की जांच करने की मांग की। कहा कि अगर विवि प्रशासन छात्रों के हितों में फैसला नहीं लेता है तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने पर पुनीत अग्रवाल, बिरेंद्र बिष्ट, कैवल्य जखमोला, अनुराजा, साहिल करासी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सकलाना में वन महोत्सव मनाया
Next: कांडा टैक्सी स्टैंड के समीप अस्थायी पुल बनाने की मांग मुखर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.