Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम में जीएम पद पर हुए प्रमोशन
  • देहरादून

ऊर्जा निगम में जीएम पद पर हुए प्रमोशन

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new
देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम में लंबे समय बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई है। महाप्रबंधक वित्त के तीन खाली पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए। वित्त संवर्ग के अफसरों के प्रमोशन होने के बाद अब इंजीनियरिंग संवर्ग में भी जल्द प्रमोशन की आस जग गई है। यूपीसीएल में अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक के पद खाली पड़े हैं। यूपीसीएल मैनेजमेंट ने डीजीएम कमल शर्मा, एनके कांडपाल और एचपी शर्मा के महाप्रबंधक वित्त के पद पर प्रमोशन आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों नए बने जीएम ने कार्यभार भी संभाल लिया है। इन्हीं तीन जीएम में से किसी एक को निदेशक वित्त का भी प्रभारी व्यवस्था में चार्ज दिए जाने की संभावना बनी हुई है। क्योंकि निदेशक वित्त नवीन गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो गया है। फिलहाल एमडी अनिल कुमार के पास प्रभारी व्यवस्था में निदेशक वित्त का प्रभार है। दूसरी ओर वित्त संवर्ग के प्रमोशन होने के बाद मैनेजमेंट पर इंजीनियरिंग संवर्ग के भी प्रमोशन करने का दबाव बढ़ गया है। यूपीसीएल में 40 के करीब अधिशासी अभियंता के पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता के पद भी खाली पड़े हैं। लंबे समय से कर्मचारी संगठन इन पदों को भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर यूपीसीएल का मानव संसाधन अनुभाग कर्मचारी संगठनों के निशाने पर है। न सिर्फ कर्मचारियों, अधिकारियों के प्रमोशन अटके हुए हैं, बल्कि एसीपी, चार्जशीट, वेतन विसंगति समेत तमाम प्रकरणों को लेकर कर्मचारी भटक रहे हैं।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की डिमांड नहीं मानी तो तोड़ दी सगाई
Next: जाट समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.