Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • सुहागरात से पहले दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम, सारे रिश्तेदार हैरान, नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग
  • उत्तर प्रदेश

सुहागरात से पहले दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम, सारे रिश्तेदार हैरान, नई नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

इटावा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवरा गांव में शादी के बाद दुल्हन को विदा कर लाने के मात्र 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने फांसी लगा कर जान दे दी। दूल्हे की आत्महत्या को लेकर के ना तो परिजन कोई सही और सटीक जानकारी दे रहे हैं और ना ही पुलिस भी कुछ पुष्ट और पुख्ता बता पा रही है। इटावा के प्रभारी एसएसपी सत्यपाल सिंह ने आज यहां बताया कि बुधवार को करीब 4 बजे के आसपास उसराहार पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की शिवरा गांव में किसी दूल्हे ने फांसी लगा कर जान दे दी । इस सूचना के आधार पर ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के बारे में परिजनों की ओर से कोई सही और सटीक जानकारी नहीं दी जा पा रही है इसलिए पुलिस भी आत्महत्या की स्पष्ट वजह बता पाने की स्थिति में नहीं है।

उसराहार इलाके के शिवरा गांव के सेना में तैनात रहे ज्ञान सिंह यादव के छोटे बेटे सतेंद्र यादव की शादी ताखा इलाके के ही रतनपुर गांव की विनीता नाम की लडक़ी से शादी तय हुई थी। दो जुलाई को बारात शिवरा गांव से रतनपुर गई थी जहा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 3 जुलाई को दोपहर 2 बजे दुल्हन के साथ बारात शिवरा गांव वापस लौट आई। दोपहर 4 बजे के आसपास अपने घर के भीतर ऊपरी हिस्से में दूल्हे सतेंद्र यादव ने फांसी लगाकर के जान दे दी।

दूल्हे के आत्महत्या की जानकारी सामने आने के बाद जहां परिजनों में हडक़ंप मच गया है वही दुल्हन की भी हालत बिगड़ गयी है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर के घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया है, फॉरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े हुए कई फोटोग्राफ संकलित किए हैं। देर रात दूल्हे के शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम स्थल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम स्थल पर दूल्हे के बड़े भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि अपनी शादी के बाद सतेंद्र बेहद खुश बना हुआ था उसने डीजे आदि बजाने की बात भी परिवार के अन्य सदस्यों से कही थी लेकिन दुल्हन को विदा करा कर लाने के मात्र दो घंटे बाद ही आत्महत्या कर लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। दुल्हन को अपने घर विदा करके लाने के बाद परिवार में ऐसी कोई बात भी नहीं हुई है जिसके कारण सत्येंद्र आत्महत्या कर लेता लेकिन आत्महत्या की घटना घटित होने के बाद अब कई तरह के सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं,जो शख्स अपनी शादी से बेहद खुश बना हुआ था फिर उसने आत्महत्या क्यों कर ली यह कुछ ऐसे सवाल है जिनके जवाब अभी सामने आने बाकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस-आप की राहें जुदा, अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान
Next: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.