Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भोले बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार, सत्संग के आयोजक पर 1 लाख का इनाम घोषित
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भोले बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार, सत्संग के आयोजक पर 1 लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

हाथरस (आरएनएस)। यूपी के हाथरस में हुए भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
इनकी पहचान राम लड़ैते, उपेंद्र सिंह, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू यादव और मंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह लोग आयोजन समिति से जुड़े थे। इन्होंने इससे पहले भी कई कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है। इन लोगों का काम पंडाल की व्यवस्था और लोगों को एकत्रित करना था। यूपी पुलिस ने मुख्य आयोजक वेद प्रकाश मधुकर के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब, वेद प्रकाश मधुकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू का नोटिस जारी कराया जा रहा है।

वहीं, सभी की गिरफ्तारी पर अलीगढ़ रेंज के आईजी शलभ माथुर ने कहा, सभी से हम लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में कई तरह की परतें खुलकर सामने आ रही हैं। जैसे-जैस विवेचना आगे बढ़ेगी, तो वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर मामले की सच्चाई क्या है? इसके बाद विवेचना अधिकारी तय करेगा कि इस मामले में किसकी क्या भूमिका है। दूसरी तरफ भोले बाबा की गिरफ्तारी कब तक होगी, यह सवाल पूछे जाने पर आईजी शलभ माथुर ने कहा, आगे किसकी गिरफ्तारी होती है और किसकी नहीं? यह विवेचना पर निर्भर करेगा। आगे विधिवत जांच की जाएगी। उधर, पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। वह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
बता दें कि मंगलवार को हाथरस में भोले बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और कई घायल हो गए थे। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, सरकार की ओर से एक समिति गठित की गई है, जिसे इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के शिकार लोगों को धन वापस दिलाया
Next: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.