Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विकासखंड में कई गाँवों में पानी नहीं आने से लोग परेशान
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विकासखंड में कई गाँवों में पानी नहीं आने से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड द्वाराहाट में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण लोग बहुत परेशान हैं। वहीं आपको बता दें द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों में पानी नही आने से महिलाओं में रोष व्याप्त है, जिसका आखिरकार महिलाएं रोड पर उतर गई। कल मंगलवार को महिलाएं जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिलने पर उनका गुस्सा और बढ़ गया, जिस वजह से महिलाएं आक्रोशित होकर खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट मेन बाजार में जाम कर दिया, जिससे प्रशासन के अधिकारियों का पसीना छूट गया। लिखित आश्वासन के बाद महिलाएं सड़क से उठीं। द्वाराहाट नगर सहित गवाड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़ समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट से परेशान महिलाएं मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची। यहां कोई अधिकारी न मिलने पर महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर पहुंच कर जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने में बैठ गईं। हाईवे जाम करने की सूचना पर अधिकारियों के पसीने छूट गए और वे मौके की तरफ दौड़े। उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में जल संस्थान के ईई की ओर से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने, रोस्टर के हिसाब से पानी बांटने, जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से आपूर्ति करने का लिखित आश्वासन देने पर महिलाएं हाईवे से उठीं। दो घंटे बाद हाईवे खुलने से सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, दीपा साह, रीता तिवारी, राधा देवी, दीपा अधिकारी, तारा पांडे, दीपा त्रिपाठी, मालती बिष्ट, प्रभा जोशी, प्रमिला चौधरी, ज्योति मठपाल, हेमा मठपाल, कमलेश नेगी, नानू तिवारी, प्रेमा मठपाल, सोनी मठपाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट: मनमोहन सिंह नेगी द्वाराहाट

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय लक्ष्मी की हत्या के आरोप में युवती समेत दो पर केस
Next: सितारंगज के युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.