Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में प्राइमरी शिक्षकों के तबादलों की तैयारी
  • पौड़ी

पौड़ी में प्राइमरी शिक्षकों के तबादलों की तैयारी

RNS INDIA NEWS 03/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले में बेसिक शिक्षकों के तबादलों की तैयारियां तकरीबन अंतिम चरण में है। इससे पूर्व एडीएम की अध्यक्षता में तबादला समिति की बैठक शिक्षकों के तबादलों को लेकर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। ऑन लाइन पोर्टल पर शिक्षकों की सूची को अपलोड किए जाने की तैयारियां इन दिनों चल रही है। पोर्टल पर इससे पहले जिले में रिक्त पदों से लेकर पात्रता की सूची अपलोड कर दी गई थी। अब सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम, पति -पत्नी, आदि विभिन्न श्रेणियों के तबादलों की जद में आने वाले शिक्षकों की सूची भी ऑन लाइन कर दी जाएगी। पौड़ी के डीईओ बेसिक नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि समिति की बैठक के बाद तबादलों को लेकर सूची बनाई जा रही है। जिले में करीब साढ़े पांच सौ शिक्षक तबादलों के लिए पात्र हैं। अब शिक्षकों के नामों की सूची भी ऑनलाइन करने को लेकर काम हो रहा है। दो -तीन दिन के अंदर यह सूची ऑनलाइन कर दी जाएगी। इसके बाद तबादलों को लेकर एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां भी मांगी जाएगी। इनका निस्तारण करते हुए शिक्षकों के तबादले कर दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता बुजुर्ग का शव जंगल में फंदे से लटका मिला
Next: सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले, विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.