Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गहरी नींद में सो रहे दोस्त की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

गहरी नींद में सो रहे दोस्त की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

रुड़की। नशे और रुपयों को लेकर दो दोस्तों के बीच खूनी खेल खेला गया है। गहरी नींद में सो रहे दोस्त का युवक ने मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  कपिल हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच नशे और रुपयों को लेकर विवाद था। आम के बाग में सो रहे कपिल की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर अंकित ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी से तमंचा और खोखा बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंगलौर कोतवाली को गांव कुरड़ी निवासी संजय सैनी ने तहरीर देकर बताया था कि पुत्र कपिल सैनी को 28 जून को सुबह आठ बजे के आसपास अंकित चौधरी पुत्र सहसंरपाल निवासी झबीरन जट अपने साथ बाइक पर लेकर घर से गया था। करीब साढ़े ग्यारह बजे तक दोनों दोनों को एक साथ देखा गया था।  लेकिन उसके बाद दोनों का ही कुछ पता नहीं चल पाया। शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव के एक आम के बाग में पुत्र का शव पड़ा है। पुत्र की कनपटी पर गोली का निशान मिला था। पुलिस ने अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे और पैसे को लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस का दावा है कि घटना के दिन दोनों ने साथ में नशा किया। फिर अंकित ने कपिल को खाना लाकर देने की बात कही थी और बाइक लेकर वहां से निकल गया था। वापसी में जब अंकित बाग पहुंचा तो कपिल चारपाई पर सो रहा था। सोते हुए अंकित ने कपिल की 315 बोर के तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि दोनों दोस्त कपिल और अंकित में नशे और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन चौहान, रफत अली, अपर उप निरीक्षक गजपाल राम, कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल और रविंद्र खत्री शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथरस में मौत का सैलाब, गई 107 जानें
Next: वेतन विसंगति की रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.