Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घास काट रही महिला को बाघ ने हमला कर किया घायल
  • अल्मोड़ा

घास काट रही महिला को बाघ ने हमला कर किया घायल

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में घास काटने गई महिला पर बाघ के हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।। महिला को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट लोहेड़ा हरड़ा में मंगलवार सुबह 9 बजे खेत में घास काट रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला अपनी बेटी और एक अन्य महिला के साथ खेत में गई थी। बाघ के हमले से घबराई बेटी और दूसरी महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आस-पास खेत में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने बाघ पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी के अनुसार, घायल महिला लीला देवी पत्नी महेंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष ने बताया कि वह घर के पास ही अपनी बेटी और देवरानी के साथ घास काट रही थी। तभी घात लगाए बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बाघ पर पत्थरों से हमला किया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को तल्ला सल्ट हरड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को रामनगर अस्पताल रेफर कर दिया है चिकित्सकों का कहना है कि महिला के गर्दन और सिर पर बाघ के नाखूनों के गंभीर निशान हैं। घायल लीला देवी के पति महेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ काफी समय अपने दो शावकों के साथ उस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना पूर्व में भी वन विभाग को दी गई है। उन्होंने बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।वहीं मौके पर मौजूद वन विभाग के वन आरक्षी आलोक ने बताया कि महिला को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना 11वे दिन भी रहा जारी
Next: महिला ने बताया कैसे हुआ हादसा?

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.