Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भुगतान नहीं हुआ तो दस जुलाई से जेसीबी मशीनें खड़ी करने की चेतावनी
  • देहरादून

भुगतान नहीं हुआ तो दस जुलाई से जेसीबी मशीनें खड़ी करने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीते वर्ष बरसात में कराए गए मार्ग सफाई कार्यों का भुगतान कराए जाने को लेकर क्षेत्र के जेसीबी मालिकों ने उपजिलाधिकारी चकराता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि 9 जुलाई तक भुगतान न होने पर 10 जुलाई से कार्यालय में मशीनों को खड़ा कर धरना- प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उपजिलाधिकारी चकराता को सौंपे ज्ञापन में जेसीबी मालिकों ने कहा कि 2023 में बरसात के मौसम के दौरान उनकी ओर से लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता के साथ हुए अनुबंध के तहत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों को खोलने और मलबे की साफ-सफाई का कार्य किया था। इसके बाद से सभी जेसीबी मालिक भुगतान के लिए विभाग और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभाग भुगतान करने में महीनों से टालमटोल कर रहा है। उनका लाखों का भुगतान न होने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया जा रहा है। उनका कहना है कि उनके अनुबंध की समयावधि भी समाप्त हो चुकी है और इस वर्ष का नया अनुबंध भी हो चुका है। लेकिन उन्हें पिछला भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके समक्ष ऑपरेटरों और बाजार की देनदारी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि विभाग नौ जुलाई तक उनका भुगतान नहीं करता है, तो वह 10 जुलाई से कार्यालय में अपनी जेसीबी मशीनों को खड़ा कर धरना देने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अतर सिंह, गंभीर सिंह, धूमी, कृपाल राणा, खुशीराम, यशपाल ठाकुर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने गटका जहर, हुई मौत
Next: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.