Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में ज्वालापुर थाने में नए कानूनों के तहत दर्ज हुई पहली एफआईआर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

उत्तराखंड में ज्वालापुर थाने में नए कानूनों के तहत दर्ज हुई पहली एफआईआर

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में नए आपराधिक कानूनों के तहत पहली एफआईआर सोमवार को हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाने में दर्ज की गई। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (4) (डकैती) के तहत दर्ज की गई। यदि आईपीसी अभी भी अस्तित्व में होती, तो यह एफआईआर धारा-392 के तहत दर्ज की जाती। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह रात करीब 1:45 बजे गंगा नदी के किनारे रविदास घाट पर बैठा था, इसी दौरान दो अज्ञात लोग आए और चाकू की नोंक पर उसका मोबाइल फोन और 1400 रुपये नकद लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।   शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने उसे नदी की ओर धकेल दिया और भाग निकले। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने शिकायत मिलने के आधे घंटे के भीतर ही पहली एफआईआर दर्ज कर ली।

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि हर नई चीज के क्रियान्वयन के साथ चुनौतियां भी आती हैं। हमें शिकायतकर्ता की ओर से सुबह करीब 10:30 बजे शिकायत मिली थी। इसके आधे घंटे के भीतर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई।  हालांकि इस दौरान पुलिस को नए कानूनों के प्रावधानों से गुजरना पड़ा। इसके लिए डिजिटल डिवाइस पर रिकॉर्ड और सबूत रखे गए। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जल्द ही हमें नए कानूनों के तहत काम करने का अभ्यास हो जाएगा।
नए आपराधिक कानूनों पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि यह आपराधिक न्याय प्रणाली में बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में लगभग 25 हजार पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। इन आपराधिक कानूनों के लागू होने से देश में कानून व्यवस्था की स्थित में सुधार होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदाओं से निपटने में उत्तराखंड का सहयोग करेंगे केंद्रीय संस्थान
Next: राज्य कर कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू, दो घंटे ठप रहे कार्यालय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.