Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वाल्मीकि मूर्ति स्थापित नहीं होने पर जताई नाराजगी
  • पौड़ी

वाल्मीकि मूर्ति स्थापित नहीं होने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  शहर में वाल्मीकि मूर्ति स्थापना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में अभी तक धारा रोड चौराहे के समीप वाल्मीकि मूर्ति स्थापना नहीं होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। रविवार को आयोजित बैठक में वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में कलक्ट्रेट के समीप धारा रोड चौराहे के पास वाल्मीकि मूर्ति स्थापना को लेकर भूमि पूजन तक कर दिया गया था, लेकिन बीच में जिला प्रशासन द्वारा कार्य को रुकवा दिया गया और अभी तक प्रशासन द्वारा उस भूमि को ना तो हस्थानांतरित किया गया है और ना ही वाल्मीकि मूर्ति स्थापना को लेकर कोई जगह वाल्मीकि समाज के लोगों को दी गई है। जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वाल्मीकि मूर्ति स्थापना के संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। कहा कि यदि सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बलराम बागवानी, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण घागट, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, मंदिर समिति अध्यक्ष सोनू घागट, राजू रेडियान, विक्रम किशोर कुमार, दीपक गौड़ियाल, संजीव, बृजेश, सोनू घागट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शत्रु संपत्ति बेचने के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी
Next: विधायक महरा ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.