Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाय विक्रेता की हत्या करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चाय विक्रेता की हत्या करने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तरी हरिद्वार में चाय विक्रेता की हत्या का खुलासा शहर कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर करते हुए आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से छेड़छाड़ करने पर ही कबाड़ी ने चाय विक्रेता की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। शनिवार सुबह भूमा निकेतन आश्रम के ठीक सामने पेशे से चाय विक्रेता रमेश गुप्ता, निवासी लखीमपुर खीरी यूपी का खून से लथपथ शव मिला था। सामने आया था कि चाय विक्रेता की एक कबाड़ी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मनीष कुमार पुत्र कृष्ण पाल, निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी की तरफ से कबाड़ी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को रविवार सुबह मोतीचूर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दीपक यादव पुत्र शंकर सिंह निवासी गांव हडिया इलाहाबाद यूपी ने कबूला कि सुबह के वक्त कूड़ा बीनते हुए रमेश गुप्ता ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। वह भी उसके साथ ही कूड़ा बीन रही थी। इसी बात को लेकर उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिवार के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई सतेंद्र बुटोला, एसआई संजीत कंडारी, एसआई शैलेंद्र ममगाईं, हेड कांस्टेबल संजय और मनविंदर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कहा हरियाणा से नहीं आ रहा पानी
Next: युवक पर चाकू से हमला कर घायल किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.