Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीट, नेट पेपर लीक प्रकरण में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस : करन माहरा
  • देहरादून

नीट, नेट पेपर लीक प्रकरण में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस : करन माहरा

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रीय स्तर पर नीट और नेट पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आंदोलन का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की सरकारों पर युवाओं के हितों से खिलवाड़ का आरोप लगाया। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में संघ पृष्ठभूमि के लोगों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश के युवा एक के बाद एक पेपर लीक होने से परेशान है। वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सालों की मेहनत के बाद जब उन्हें मालूम चलता है कि जो परीक्षा उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद दी है, उसका पेपर लीक हो गया है, तो वे निराशा में जा रहे हैं। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। कहा कि जहां भी देश में भाजपा की सरकारें हैं, युवाओं के हितों के साथ ऐसा ही खिलवाड़ हो रहा है। उत्तराखंड में भी हाकम सिंह ने ऐसे ही सिस्टम की शह पर युवाओं को छलने का काम किया। कहा कि जिस स्तर पर भी ये लीकेज हो रही है, वहां संघ पृष्ठभूमि के लोगों का चयन किया जा रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। युवाओं के अधिकारों, उनके हितों की रक्षा को सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक से चेक गायब होने पर व्यापारियों ने किया मैनेजर का घेराव, हंगामा
Next: युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार तत्पर : भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डॉ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पुलिस मुठभेड़ में भट्टोवाला फायरिंग के बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.