Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म की जांच करेगी दून पुलिस
  • देहरादून

जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म की जांच करेगी दून पुलिस

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नई दिल्ली स्थित जेएनयू में पढ़ाई करने वाली युवती से दुष्कर्म मामले की जांच बसंत विहार थाना पुलिस खुद करेगी। बीते 14 जून को मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। दुष्कर्म का घटनास्थल दून में सामने आने के बाद बसंत विहार थाने में केस वापस पहुंचा। एसओ बसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर बीते 14 जून को जीओ एफआईआर दर्ज की गई। युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में नई दिल्ली स्थित जेएनयू में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती शम्स तबरेज निवासी बिलासवाड़ आंध्रप्रदेश से हुई थी। दोनों ने पीएचडी की। इसके बाद एक साथ नौकरी भी की। युवती ने बताया कि इस बीच तबरेज उसे अपने कमरे पर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर तबरेज ने उससे शादी का वादा किया। उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में युवती को पता चला कि तबरेज का किसी दूसरी लड़की से भी रिश्ता है। आरोप है कि इसके बाद तबरेज का व्यवहार बदल गया। इसके बाद युवती के साथ गाली-गलौच करने लगा। युवती शादी की आस में उससे बात करती रही। आरोप है कि इस बीच तबरेज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसके परिजनों को भी गालियां दीं। युवती का आरोप है कि अब तबरेज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के मुताबिक पहले घटनास्थल दिल्ली और आंध्रप्रदेश होने के चलते मुकदमा दिल्ली ट्रांसफर किया गया। हाल में पता लगा कि युवती के साथ दून में भी दुष्कर्म किया गया। इसलिए अब बसंत विहार थाना पुलिस जीओर एफआईआर को क्राइम नंबर देते हुए जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संस्थान की ट्रेजरी से भुगतान को सहमति, आंदोलन स्थगित
Next: गुलदार ने मारे बाघ के दो शावक, शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.