Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तहसील में कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान
  • हरिद्वार

तहसील में कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। लक्सर तहसील में राजस्व उप निरीक्षक अंजू कंबोज के साथ हुई मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनपद की चारों तहसील के पटवारी, कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और डाटाएंट्री ऑपरेटर तीसरे दिन भी लक्सर तहसील में धरने पर बैठे रहे। जिसके चलते गुरुवार को हरिद्वार तहसील में काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरिद्वार तहसील सहित जनपद की अन्य तहसीलों के पटवारी, कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और डाटाएंट्री ऑपरेटर की तड़ताल के चलते तहसील से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जनपद की हरिद्वार, भगवानपुर और रुड़की तहसील के पटवारी, कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और डाटाएंट्री ऑपरेटर के धरने में शामिल होने के कारण तहसीलों में राजस्व से जुड़े कार्य भी नहीं हो पा रहे है। तहसील में खसरा, ख्तौनी से लेकर रजिस्ट्री के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। उत्तराखंड लेखपाल संघ शाखा जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते 11 जून को लक्सर तहसील में राजस्व उप निरीक्षक अंजुम कंबोज के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत के बाद मारपीट के आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन कईं दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसे लेकर लेखपाल संघ में रोष बना हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर और रुड़की तहसील के पटवारी, कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और डाटाएंट्री ऑपरेटर लक्सर तहसील में धरना दे रहे हैं। देवेश ने बताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में लगी आग, पिता और दो बेटियां जिंदा जलीं
Next: पंजाब के फगवाड़ा में बड़ी वारदात, चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.