Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में इनामी बदमाश ‘चूहा’ गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में इनामी बदमाश ‘चूहा’ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानों में लूट तथा अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
प्रकाश उर्फ चूहा नाम का यह बदमाश काफी लंबे समय से अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है और नोएडा में वारदात कर वापस दिल्ली चला जाता था।
पुलिस ने बताया है कि 19 जून की देर रात थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। दोनों रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में प्रकाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल और लूट के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
कल्याणपुरी का ही रहने वाला उसका साथी मनीष मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रकाश उर्फ चूहा (25) और उसका साथी मोबाइल लूट और अन्य वारदातों में लंबे समय से संलिप्त हैं। पुलिस कई दिनों से उन्हें पकडऩे की कवायद कर रही थी। प्रकाश पर लूट के एक दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीतीश सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला किया रद्द
Next: स्थानीय नागरिकों को मिले टोल प्लाजा शुल्क से मुक्ति : चौहान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.