Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में अवैध कैसिनो मामले में 12 पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में अवैध कैसिनो मामले में 12 पर केस

RNS INDIA NEWS 19/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। आबादी के बीच पॉश कॉलोनी में चल रहे अवैध कैसिनो का मंगलवार रात को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कैसिनो चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही कैसिनो खेल रहे 12 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 5,93,000 हजार की नकदी और 12 हजार कैसिनो क्वाइन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। बुधवार को सीओ अन्न राम आर्य ने मामले का खुलासा किया।
दोराहा चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित ताली फार्म में गुरमुख सिंह के घर पर अवैध कैसिनो चलाने की सूचना एसओजी पुलिस को मिली थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम ने मंगलवार की देर रात गुरमुख सिंह के घर पर छापा मारा था। जहां पुलिस ने अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया था। साथ ही यहां पर लाखों का जुआ खेल रहे लोगों को भी मौके से पकड़ा था। घटना का खुलासा करते हुए सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने गुरमुख सिंह के घर चल रहे अवैध कैसिनो से लाखों की नकदी और 12 हजार कैसिनो क्वाइन बरामद किए हैं। मौके से कैसिनो खेल रहे बाजपुर केशोवाला निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ सेठी, वार्ड नंबर 4 निवासी अंकुर अग्रवाल, चरन सदवानी निवासी किंग्सटन कालोनी भूरारानी, इमरान खान निवासी चक स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश, अली हसन निवासी मो. रसूलपुर स्वार, फैज खान निवासी मिलक दुन्दी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश, दलीप कुमार निवासी भूरारानी रुद्रपुर, इकरार हुसैन निवासी धीमरखेड़ा गदरपुर, मनीष कक्कड निवासी आवास विकास ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर, फिरासत अली निवासी मुकुन्दपुर, थाना गदरपुर, संजय कुमार निवासी फाजलपुर महरौला रूद्रपुर बताया।
पुलिस टीम में सीओ अन्न राम आर्य, एसओजी प्रभारी प्रकाश चंद, दोराहा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, एसआई धीरेंद्र परिहार, विनय कुमार, कैलाश तोमक्याल, कुलदीप सिंह, दीपक कठैत, प्रवीण गोस्वमी, मनोज बिष्ट, राजेश नाथ दीपक ढैला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद टेंपो चालक पर केस
Next: फिलहाल जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, 3 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.