Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कर्मचारियों ने अपनी कंपनी के खिलाफ दिया ज्ञापन
  • हरिद्वार

कर्मचारियों ने अपनी कंपनी के खिलाफ दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 19/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने तहसीलदार से मिलकर ज्ञापन दिया। आरोप लगाया की कंपनी जबरदस्ती त्यागपत्र पर हस्ताक्षर कराकर उनको निकल रही है। उन्होंने चेताया कि इसे नहीं रोका गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।लक्सर की एक निजी कंपनी में काम करने वाले काफी कर्मचारी बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां एसडीएम के मौजूद न होने की वजह से उन्होंने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि कंपनी कुछ दिन से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। लेकिन इसमें नियमों का पालन करने के बजाय अधिकारी रोज 2-4 कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाते हैं, और डरा धमकाकर उनसे जबरदस्ती त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करा रहे है। उन्होंने मांग की कि नियमानुसार वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) की योजना चलाई जाए। चेतावनी दी कि यदि इस तरह कर्मचारियों को निकालना बंद नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में गुरप्रीत सिंह, उल्लास कुमार, अर्थवर्धन राऊत, सुनील कुमार, अनिरुद्ध प्रधान, अमित कुमार शर्मा, भगवान सिंह, संजय चौहान, मैनपाल सिंह, बृजेश शर्मा, संतोष कुमार, तेज प्रताप सिंह शामिल थे। उनके साथ भाकियू पटेल के कीरत सिंह व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सत्यवीर गुर्जर भी थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता की कार पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
Next: सड़क दुर्घटना में दो की मौत के बाद टेंपो चालक पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.