Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में अलग-अलग जगहों से दो अधेड़ के शव मिले
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में अलग-अलग जगहों से दो अधेड़ के शव मिले

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
dead body

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों से किराए के मकान में रहने वाले दो अधेड़ के संदिग्ध हालात में शव मिले। दोनों सिडकुल की कंपनी में काम करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीलीभीत यूपी निवासी 51 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र रूपराम सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह शिव नगर ट्रांजिट कैंप में किराए के कमरे में रहते थे। सोमवार शाम काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। मंगलवार को उनके मकान मालिक धर्मेंद्र के कमरे में गए तो वह मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्राम देवरी थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 54 वर्षीय गोपाल सिंह नेगी भी सिडकुल की कंपनी में काम करते थे। वह ट्रांजिट कैंप में किराये के कमरे में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, गोपाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह उनका एक दोस्त उनसे मिलने कमरे पर गया तो वह बिस्तर पर बेहोश की हालत में पड़े थे। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने वायनाड को धोखा दिया, इसे अपने परिवार की संपत्ति बनाना चाहते हैं : भाजपा
Next: सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ने किए पाताल भुवनेश्वर के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.