Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो साल के प्रवास के लिए दोहा पहुंचे गढ़ चालदा महाराज
  • देहरादून

दो साल के प्रवास के लिए दोहा पहुंचे गढ़ चालदा महाराज

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता ब्लॉक के खत बन गांव के घणता गांव में 23 माह 16 दिन प्रवास के बाद गढ़ चालदा महाराज रविवार को अपने नए पड़ाव कालसी ब्लॉक के खत सैली के दोहा गांव के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में विराजमान स्थान से बाहर आकर महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। हजारों श्रद्धालु महाराज की ऐतिहासिक विदाई के गवाह बने। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज की डोली को नमन कर मन्नतें मांगीं। दो वर्ष पूर्व कोटा तपलाड़ से गढ़ चालदा महाराज घणता गांव पहुंचकर यहां मंदिर में विराजमान हुए थे। रविवार को महाराज की यात्रा ने घणता से दोहा की ओर प्रस्थान किया। देव आज्ञा के बाद विधि विधान से सुबह महाराज की डोली, छड़ी और चिह्नों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव धुन पर घणता मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आज तक खत बनगांव के ग्रामीण महाराज की सेवा कर रहे थे, अब आगे खत सैली को यह पुण्य अवसर प्राप्त हुआ है। रविवार सुबह ठीक 11 बजकर 28 मिनट पर चालदा महाराज की मंदिर से विदाई की तैयारियां शुरू हुई। जैसे ही महाराज की डोली विदाई के लिए बाहर निकली तो खत बनगांव के लोगों की आंखे छलक आईं। अपने आराध्य देव को गांव से जाता देख ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग मायूस नजर आए। 30 जून 2022 को महाराज के घणता पहुंचने के बाद से ही पूरी खत महाराज की भक्ति में डूबी हुई थी। पूरी खत में उत्सव का माहौल था। आज महाराज के गांव से जाते ही लोग काफी भावुक होते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा दशहरे पर भक्तों ने लिया देवता का आशीर्वाद
Next: अधिवक्ता के गले से खींची गई चेन समेत दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.