Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गंगा दशहरे पर भक्तों ने लिया देवता का आशीर्वाद
  • टिहरी

गंगा दशहरे पर भक्तों ने लिया देवता का आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  चंबा ब्लॉक के अटल आदर्श ग्राम पांगर में गंगा दशहरा के मौके पर रविवार को घंडियाल देवता मंदिर में महापूजा व भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर गांव के प्रवासियों ने मंदिर पहुंचकर देवता का आशीष लेते हुए सुख-संमृद्धि की कामना की। वहीं अपने पश्वा पर अवतरित होकर घंडियाल देवता ने भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। रविवार को पांगर गांव स्थित घंटाकर्ण मंसापूर्ण मंदिर में आयोजित दो दिवसीय महापूजा का यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। महापूजा में गांव की ध्याणियों व प्रवासी लोगों ने पहुंचकर कुलदेवता का आशीष लिया। मंदिर समिति अध्यक्ष सेनि सूबेदार गबर सिंह सजवाण ने बताया कि, प्रति वर्ष मंदिर में पूजा व भंडारे का आयोजन किया जाता है, जबकि तीन वर्ष में एक बार भव्य महापूजा, यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं घनसाली के प्राचीन शक्तिपीठ राजराजेश्वरी मंदिर चूलागढ़ बासर में गंगा दशहरा के मौके पर भव्य जात पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट समिति महासचिव भाष्कर नौटियाल और उपाध्यक्ष सुंदर लाल शास्त्री ने बताया कि, मां राजराजेश्वरी टिहरी के प्रसिद्ध सिद्धपीठों में से एक है, यहां पर प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों माता की भव्य जात यात्रा में शामिल होते हैं। बताया कि इस वर्ष अव्यवस्था के कारण गंगा दशहरा का अधिक प्रचार प्रसार नहीं किया गया फिर भी तीन हजार के लगभग श्रद्धालु यहां पर पहुंचे हैं। मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष नीलम भट्ट, डॉ. विजय कुमार नौटियाल, रावल देवेश्वर प्रसाद नौटियाल, जसराम नौटियाल, पंकज भट्ट, कुंवर सिंह, विष्णु प्रसाद, जीतराम, हिरामणी, शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर शहर में जाम से लोगों ने झेली फजीहत
Next: दो साल के प्रवास के लिए दोहा पहुंचे गढ़ चालदा महाराज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.