Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत, लोग परेशान
  • पौड़ी

पौड़ी के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले के कोट ब्लाक के मसाणगांव में प्रवासी ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान हैं। वहीं, कल्जीखाल ब्लाक के कफोलस्यूं पट्टी में 16 से अधिक गांवों में ग्रामीण अनियमित पेयजल आपूर्ति से दो-चार हो रहे हैं। लोगों ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। कोट ब्लाक के मसाणगांव के प्रवासी ग्रामीण प्रदीप नौटियाल ने बताया कि गांव में 70 परिवार रहते हैं। जिनमें 25 परिवार प्रवासी ग्रामीणों के हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और प्रवासी ग्रामीणों ने मिलकर गांव में भगवती मंदिर का निर्माण कराया है। जहां बीते 5 जून से प्राण प्रतिष्ठा व पूजन हो रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते कई प्रवासी परिवार पौड़ी जाकर होटलों में रुके हैं। बताया कि गांव में पानी की समस्या कनेक्शनों में तकनीकी खामी, पोखरी टेंक से अनियोजित आपूर्ति सहित अन्य कारणों से प्रभावित है। वहीं, कफोलस्यूं पट्टी के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट, आनंद लाल, राकेश लाल, राज कोली व आनंद कुमार ने बताया कि कफोलस्यूं पट्टी के सिलेथ, गहड़, नानसू, अणेथ, धारकोट, सरस्याणा, दुराल बूंगा, बिष्ट बूंगा, पयासू, ध्वीली, सहित 16 से अधिक गांवों 3 से 4 दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। कहा जल जीवन मिशन में गांवों में कनेक्शन लगे हैं, लेकिन उनमें पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पौड़ी से शिकायत करते हुए बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत दी, लेकिन कोई ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई: धामी
Next: कंडोलिया में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.