Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल निगम ने दिए ठेकेदार को पुरानी लाइन जोड़ने के निर्देश
  • देहरादून

पेयजल निगम ने दिए ठेकेदार को पुरानी लाइन जोड़ने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

विकासनगर।  चकराता ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र लाखामंडल के समीप बसे गाता गांव में ठेकेदार की ओर से नई पानी की लाइन बिछाने के लिए पुरानी लाइन तोड़ने के मामले में ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पेयजल निगम ने ठेकेदार को तत्काल पुरानी लाइन जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगम ने ठेकेदार को नई लाइन का कार्य अगले आदेश तक बंद करने को कहा है। ऐसा न करने पर ठेकेदार को अनुबंध खत्म करने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, ग्राम सभा कांडी च्यामा गाता के अंतर्गत आने वाले गाता गांव के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम पुरोड़ी ने वर्ष 2004-05 में गोलियो खड्ड से पाइप लाइन बिछाई थी। इससे गांव को पेयजल आपूर्ति हो रही थी। इसकी देखरेख भी ग्रामीण ही करते थे। लेकिन पंद्रह दिन पहले जल जीवन मिशन के तहत नई पाइप लाइन बिछाने का ठेका विकासनगर की एक कम्पनी को मिला। नई लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने ग्रामीणों को बिना बताए पुरानी लाइन तोड़ दी, साथ ही लाइन पर बने चेंबर भी ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे गाता गांव में लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को ठेकेदार के खिलाफ थाना चकराता में तहरीर दी थी। साथ ही तहसीलदार से भी इस संबंध में वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग उठाई थी। इसके बाद बुधवार को पेयजल निगम ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए नई लाइन का कार्य अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए है। साथ ही पुरानी लाइन को जोड़कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम पुरोड़ी डाकपत्थर रविंद्र बिष्ट ने कहा कि ऐसा न करने पर ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों को दिया विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण
Next: गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.