Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कारोबारी के बेटे से मांगी 10 लाख की रंगदारी
  • हरिद्वार

कारोबारी के बेटे से मांगी 10 लाख की रंगदारी

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

रुडक़ी। डेयरी कारोबारी के बेटे से 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपितों में पीडि़त के मामा का लडक़ा, उसकी पत्नी और दो अन्य शामिल हैं। मेरठ के एक बदमाश के नाम से यह रकम मांगी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यू आदर्शनगर निवासी विपिन कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर को उसके मामा का बेटा मनोज, उसकी पत्नी सुमन निवासी ग्राम मछेरी, थाना दरौला, मेरठ और एक अन्य व्यक्ति उनके घर आया था। आरोप है कि मनोज और अन्यों ने मेरठ निवासी गुरविदर राठी के नाम से 10 लाख रुपये की मांग की। इन्होंने विपिन को बताया कि गुरविदर ने 10 लाख रुपये की रकम मांगी है। गुरुविदर मनोज का परिचित है। 20 दिसंबर तक रकम देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर विपिन को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के साथ ही उसके बच्चे के अपहरण और हत्या की धमकी दी है। यह धमकी सुनकर विपिन डर गया और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विपिन की तहरीर पर मनोज, उसकी पत्नी सुमन निवासी ग्राम मछेरी, थाना दौराला, मेरठ तथा गुरविदर राठी निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) तथा एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
डेयरी कारोबारी पर हमले में भी नामजद है गुरविदर राठी: सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक पीडि़त विपिन के पिता डेयरी कारोबारी रामपाल पर पिछले साल बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया था। सिर में गोली लगने के बाद वह बाल-बाल बचे थे। इस मामले में मनोज, गुरविदर और अन्य पर आरोप लगे थे। कारोबारी पर हमले की सुपारी दी गई थी। इस मामले में गुरविदर सिंह राठी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे हासिल किया था। अब गुरविदर के नाम से कारोबारी के बेटे से 10 लाख की सुपारी मांगी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेब सीरीज ‘आश्रम’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Next: दो दिवसीय दौरे पर फिर उत्तराखंड आएंगे मनीष सिसोदिया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.