Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शार्ट सर्किट से लगी गोशाला में आग, 9 मवेशियों की मौत
  • पिथौरागढ़

शार्ट सर्किट से लगी गोशाला में आग, 9 मवेशियों की मौत

RNS INDIA NEWS 16/12/2020
rns featured image new

क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया

पिथौरागढ़। तहसील के चौकोड़ी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक गोशाला राख हो गई और एक ही परिवार के 9जानवरों की मौत हो गई ।
घटना मंगलवार की रात्रि दो बजे के आसपास भगवान सिंह राठौर के घर के पास लगे बिजली पोल से घर तक लगे तार में शार्ट सर्किट हो गया और आग मीटर तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से भगवान सिंह मेहरा पुत्र गोपाल सिंह मेहरा की गोशाला जल गई। गोशाला में बंधी एक दुधारु भैंस, एक गाय, दो बछड़े और पांच बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से सुबह तक आग बुझाई जा सकी। सूचना मिलने पर बुधवार की प्रात: प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। विधायक मीना गंगोला ने प्रशासन से संबंधित विभाग से पीडि़त परिवार को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार हिमांशु जोशी, कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा निगम, वन रेंजर, उप राजस्व निरीक्षक ,सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल, मनोज कुमार सानी , हरीश कोरंगा, गोल्डी खड़ायत, मंडल अध्यक्ष भाजना धीरज बिष्ट आदि लोग मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डा. राकेश पाठक ने मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। हरीश कोरंगा ने बताया कि इस स्थान पर पोल में तार गड़बड़ थे। इस बारे में एक दर्जन बार ऊर्जा निगम को सूचना दी गई, परंतु इसके बाद भी तार ठीक नहीं किए गए। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग के प्रवर्तन संवर्ग की सेवा नियमावली पर जल्द लगेगी मुहर
Next: अल्मोड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.