Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई में आसमान से बरसी आफत, मानसून की पहली बारिश में ही सडक़ें बनीं सैलाब, दो की मौत
  • राष्ट्रीय

मुंबई में आसमान से बरसी आफत, मानसून की पहली बारिश में ही सडक़ें बनीं सैलाब, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मध्य भारत में अब मानसून अपनी पकड़ बढ़ा रहा है. यही कारण है कि कई इलाकों में बीते कुछ घंटों में जोरदार बारिश हुई है. महाराष्ट्र भी इन्हीं मे से एक है. जहां के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पर सीधा असर डाला है. खास तौर पर माया नगरी मुबई में तो आसमान से आफत ही बरस पड़ी है. मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में आई भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. यही नहीं सडक़ें जहां सैलाब में तब्दील हो गई हैं वहीं इस मूसलाधार बारिश के चलते दो लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है.
मुंबई में तेज बारिश की वजह से कई रास्तों में सडक़ों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है. ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई क्षेत्रों में गाडिय़ां ही पानी में तैरती नजर आ रही हैं. विक्रोली की बात करें तो यहां पर मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. बारिश के कारण यहां एक स्लैब ही गिर गया. जिसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई. खास बात यह है कि मरने वालों में 10 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है.
मुंबई से सटे इलाकों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला है. पालघर में सडक़ का एक हिस्सा ही धंस गया खास बात यह है कि इस हिस्से के धंसने की वजह से मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग करीब 4 घंटे तक प्रभावित रहा. इसकी वजह से पाइपलाइन भी फूट गई जिसकी मरम्मत में भी कर्मियों को काफी वक्त लगा. पालघर में कई घंटों तक लोगों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ा.
रविवार की बारिश का सीधा असर हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 10 जून को भी देखने को मिला. भागती दौड़ती मुंबई की रफ्तार धीमी हो गई. सडक़ों पर जल जमाव के चलते कई वाहन रेंगते हुए नजर आए. वहीं ठाणे, नासिक, छ्त्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सतारा और जलगांव जैसे महाराष्ट्र के इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.
अकेले मुंबई में सिर्फ रविवार को ही 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं दक्षिण मुंबई के कोलाबा की बात करें तो यहां 67मिमी बारिश रजिस्टर हुई है, जबकि सीएसटी एयरपोर्ट के पास सांताक्रूज इलाके में बारिश की मात्रा 64 मिमी दर्ज की गई है. हालांकि इस बारिश के बाद मुंबईवासियों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिल गई है. क्योंकि तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है. पहले जहां 15 जून तक मानसून महाराष्ट्र के आस-पास के इलाकों में पहुंचता था, इस बार एक हफ्ते पहले ही इसने अपनी आमद दर्ज कर ली है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच करेगी एनआईए
Next: द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.