Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच करेगी एनआईए
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच करेगी एनआईए

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

आतंकवादियों की तलाश जारी

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार तीर्थयात्रियों की बस पर हुए घातक आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा आतंकियों की तलाशी के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है।इसके अलावा इलाके की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। घटना की जांच में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम भी शामिल हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाने में 2 से 3 आतंकी शामिल थे। इन्हीं आतंकवादियों के समूह ने पिछले दिनों राजौरी और पुंछ में हमला किया था।आतंकियों की तलाश के लिए घने जंगलों में फौज उतारी गई है। उनकी खोज में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी रियासी से भाग गए हैं।अभियान में पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल हैं।
रविवार को जब दिल्ली में नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, तब रियासी में शिवखोड़ी गुफा तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिससे बस खाई में गिर गई।घटना के समय बस शिवखोड़ी से वापस कटरा के आधार शिविर में लौट रही थी। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।खाई में गिरने के बावजूद आतंकवादियों ने गोलीबारी जारी रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा; शाह ही संभालेंगे गृह, सिंह के हाथ में रक्षा
Next: मुंबई में आसमान से बरसी आफत, मानसून की पहली बारिश में ही सडक़ें बनीं सैलाब, दो की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.