Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
  • राष्ट्रीय

द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका ने आत्महत्या कर ली है।बताया जा रहा है कि नूर ने महाराष्ट्र के लोखंडवाला में स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।31 वर्षीय अभिनेत्री की आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।इस खबर के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया. नूर ने बेडरूम के पंखे से लटककर खुदकुशी की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने ओशिवारा पुलिस को सूचना दी. जब ओशिवारा पुलिस ने नूर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वह सड़ी-गली अवस्था में पंखे से लटकी हुई पाई गईं।पुलिस को नूर के कमरे से उनकी दवाइयां, मोबाइल फोन और एक डायरी मिली है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया।नूर के परिवार से उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इसलिए पुलिस ने 9 जून को एक गैर सरकारी संगठन की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया। परिवार का कोई सदस्य मुंबई में नहीं है.
नूर असम की रहने वाली थीं। अभिनेत्री बनना उनका बचपन का सपना था, इसलिए वह मुंबई में रहने लगीं।नूर ने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था, जिनमें सिसकियां, वॉकमैन, तीखी चटनी, जघन्या उपाय, चरमसुख, देखी अनदेखी, बैकरोड हलचल जैसी फिल्में शामिल हैं।वह आखिरी बार काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ वेब सीरीज द ट्रायल में नजर आई थीं, जिसमें उनकी अदाकारी की तारीफ भी हुई।यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई में आसमान से बरसी आफत, मानसून की पहली बारिश में ही सडक़ें बनीं सैलाब, दो की मौत
Next: किराएदार और मकान मालिक में झगड़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.