Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर में 70 से ज्यादा विदेशी आतंकवादी सक्रिय, 15वीं कोर के जीओसी ने की पुष्टि
  • उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में 70 से ज्यादा विदेशी आतंकवादी सक्रिय, 15वीं कोर के जीओसी ने की पुष्टि

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

श्रीनगर। श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आर.आर. स्वैन द्वारा बताये गये आंकड़ों की पुष्टि की।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला में जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में कारगिल के युद्धवीरों के सम्मान समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा, डीजीपी आर.आर. स्वैन ने जम्मू-कश्मीर में 70-80 विदेशी आतंकवादियों के सक्रिय होने की जो बात कही है वह सही है।
जीओसी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अब स्थानीय की बजाय विदेशी आतंकवादियों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरे तालमेल के साथ इन विदेशी आतंकवादियों से निपट रही हैं।
दक्षिण कश्मीर में सबसे लंबे समय तक एलईटी का कमांडर रहे रियाज दार के मारे जाने पर जीओसी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ हर अभियान सफल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में एलओसी पर हालात स्थिर हैं। उन्होंने सेना के हिमालयन रेजिमेंट की तारीफ करते हुए कहा, कारगिल युद्ध में इस रेजीमेंट ने दुश्मनों को करारी शिकस्त दी।
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि घाटी में सुरक्षा के हालात स्थिर बने हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान हालत स्थिर बनाए रखने के लिए सभी उपाय किये गये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौत
Next: 12 जून को जखोली पहुंचेगी विश्वनाथ जगदीशीला डोली रथयात्रा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.