Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस पर घायलों की मदद न करने का आरोप, एसआई को घेरा
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस पर घायलों की मदद न करने का आरोप, एसआई को घेरा

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  कालाढूंगी थाने के गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मार्ग दुर्घटना में कालाढूंगी पुलिस के जवानों पर पीड़ितों की मदद में लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर घायल हो गया था। रविवार को परिजनों ने डीजीपी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने एसआई का घेराव भी किया। लोगों का आरोप है कि घायलावस्था में दो युवक सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे और वहां पुलिस मौजूद थी, लेकिन घायलों को समय से अस्पताल नहीं लेकर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली में एसआई सुनील सिंह का घेराव किया। इस दौरान एसआई को डीजीपी को संबोधित पत्र दिया। पत्र में आरोप है कि शुक्रवार को मोहल्ला केशवनगर निवासी पर्यावरण मित्र आदर्श कुमार उर्फ सन्नी अपने दोस्त राजीव कॉलोनी निवासी अभिषेक के साथ स्कूटी पर सवार होकर रामनगर से बाजपुर की ओर आ रहे थे कि वहां पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनो गंभीर घायल हो गए और सड़क पर ही तड़पते रहे। आरोप लगाया कि वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे और पुलिस का 112 वाहन भी मौजूद था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया और तड़पने दिया। इस कारण एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस कृत्य से मित्र पुलिस की छवि धूमिल हुई है। आरोपियों पर लोगों ने डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है। यहां पर रमेश ठेकेदार, अनिल वाल्मीकि, यशपाल राजहंस, जौनी राजहंस, विकल कुमार, रवि राजहंस, प्रेम यादव, जयपाल सिंह, विशाल वाल्मीकि, रंजीत पासी, राहुल आदि मौजूद रहे।
पुलिस पर लगान वाले सभी आरोप निराधार हैं। जब 112 पर सूचना आई तब मैं हल्द्वानी से आ रहा था और मैं खुद मौके पर पहुंचा था लेकिन पुलिस तब तक घायलों को अस्पताल ले गई थी।     -भूपेंद्र भंडारी, सीओ रामनगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंदे पानी की निकासी रोकने से सड़क तालाब में तब्दील
Next: तीर्थयात्रियों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई हो

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.