Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। घटना बीते शुक्रवार की देर शाम कालाढूंगी क्षेत्र के गड़प्पू की है। नगर पालिका बाजपुर में ठेकेदार के तहत काम करने वाला पर्यावरण मित्र 27 वर्षीय सनी पुत्र मुकेश निवासी केशवनगर अपने दोस्त वार्ड नंबर 13 निवासी अरविंद के साथ स्कूटी से शुक्रवार को रामनगर की ओर गया था। बताया जा रहा है कि वहां से लौटने के दौरान कालाढूंगी क्षेत्र के गड़प्पू पुल के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और ये दोनों घायल सड़क पर काफी देर तक पड़े रहे। वहां से निकल रहे एक अन्य वाहन चालक ने दोनों को कालाढूंगी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त अरविंद को घायलावस्था में हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सनी की करीब चार माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट परीक्षा में धांधली के आरोप, एनएसयूआई ने फूंका एनटीए का पुतला
Next: खोए हुए सिम का प्रयोग कर खाते से उड़ाए 8.50 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.