Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओवर रेटिंग पर लोगों ने शराब की दुकान पर किया हंगामा
  • देहरादून

ओवर रेटिंग पर लोगों ने शराब की दुकान पर किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। त्यूणी के नया बाजार गुटियाखाटल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार रात ग्राहकों ने जमकर हंगामा कर दिया। ग्राहकों का आरोप था कि सेल्समैन अधिक दाम पर शराब बेच रहा है। हंगामा काट रहे लोगों ने सेल्समैन को पकड़ कर थाना पुलिस के हवाले किया। शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत अक्सर मिलती रहती है। शुक्रवार रात को त्यूणी की शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग को ग्राहकों और सेल्समैन में बहस हो गई। कुछ ही देर में बहस हंगामे में बदल गई। ग्राहकों ने सेल्समैन पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाते हुए दुकान के सामने जमकर हंगामा काटा। कहा कि दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। हंगामे में कुछ और लोग भी शामिल हो गए। किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने सेल्समैन को पकड़कर खुद ही पुलिस के हवाले कर दिया। कहा कि दुकान पर शराब की रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की गई है। उधर, थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि सेल्समैन के माफी मांगने पर लोग शांत हो गए थे। प्रकरण की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी को दी गई है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। अभद्र व्यवहार, ओवर रेटिंग पर शराब बेचने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल रायफल की ट्रेनिंग कर लौटे शहीद के बेटे का सम्मान
Next: सीआईएसएफ जवान के समर्थन में उतरी यूनियन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.