Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • ट्रैकिंग करने गए 22 में से 9 ट्रैकर्स की मौत, 13 को बचाया गया
  • उत्तरकाशी

ट्रैकिंग करने गए 22 में से 9 ट्रैकर्स की मौत, 13 को बचाया गया

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

उत्तरकाशी (आरएनएस)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सहस्त्रताल ट्रैकिंग रूट चल रहा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। यहां ट्रैकिंग के दौरान खराब मौसम में फंसे 22 ट्रैकर्स में से 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाया गया है। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल साइट एक्स पर बताया कि सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकर्स की खोज के लिए संचालित रेस्क्यू अभियान संपन्न हो गया है। इस अभियान में 13 ट्रैकर्स को पिछले दिनों सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। हादसे में मरने वाले ट्रैकर्स की संख्या 9 हो गई है। सुरक्षित रेस्क्यू किये गए 8 ट्रैकर्स को देहरादून भेजा जा चुका है। 5 अन्य को आज देहरादून भेजा जा रहा है। घटनास्थल से बरामद सभी 9 शवों का जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाकर पोस्टमॉर्टम कर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।
यह पुष्टि भारतीय वायुसेना की ओर से की गई है। वायुसेना की ओर से चीता और एमआई 17 हेलीकॉप्टरों ने लापता सदस्यों को खोजने के लिए अभियान चलाया था।
उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया था कि ट्रैकिंग दल में कर्नाटक के 18 और महाराष्ट्र का एक सदस्य था। इसमें 3 स्थानीय गाइड भी शामिल थे। यह दल 29 मई को सहस्त्र ताल की ट्रैकिंग पर निकले थे और उनको 7 जून को वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम के कारण ये मार्ग भटक गए थे। कर्नाटक के मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने भी मृतकों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों को भूस्खलन से बचाव की जानकारी दी
Next: शांतिपुरी में 10 जून से होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.