Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कनाडा में कोरोना से 13,500 लोगों की मौत, टीके की पहली खेप भी पहुंची
  • उत्तराखंड

कनाडा में कोरोना से 13,500 लोगों की मौत, टीके की पहली खेप भी पहुंची

RNS INDIA NEWS 15/12/2020
rns featured image new

ओटावा ,15 दिसंबर। कनाडा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अबतक 13,500 लोगों की मौत हो गई है और इस बीच देश में दवा निर्माता कंपनी फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भी पहुंच गई है।
कनाडा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में कोरोना से अबतक 467,453 लोग संक्रमित हो चुके है तथा पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में कोरोना के फिलहाल 376,291 सक्रिय मामले है जबकि 389,770 लोगों ने कोरोना को पूरी तरह मात दे दी है।
इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को बताया कि फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन की पहली खेप कनाडा पहुंच चुकी है। इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना वैक्सीन की 30 हजार खुराकों की पहली खेप कुछ दिनों के भीतर ही पहुंच जायेगी। करीब एक सप्ताह पहले ही कनाडा की स्वास्थ्य एवं दवा नियामक एजेंसी ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग को मंजूरी प्रदान की है।
संघीय सरकार ही वैक्सीन का खर्च वहन कर रही है और दिसंबर के अंत तक कनाडा को फाइजर की कोरोना वैक्सीन की करीब ढाई लाख खुराक मिलने की उम्मीद है। कनाडा में करीब सवा लाख लोगों को इस वर्ष के अंत तक कोरोना की वैक्सीन लगने की उम्मीद है।
कनाडा के जन स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कनाडा में जल्द ही टीकाकरण अभियान शुरू होगा और 30 सितंबर 2021 तक देश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इजरायल में पिछले 24 घंटों में कोरोना से तीन हजार लोगों की मौत
Next: कोरोना के बाद जापान में इस महामारी ने मचाया कोहराम, 11,000 पक्षियों को मारकर दफऩ करने का आदेश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.